[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बाइक की ठोकर से चाय दुकानदार की मौत

बाइक की ठोकर से चाय दुकानदार की मौत

0
बाइक की ठोकर से चाय दुकानदार की मौत

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात बाइक की टक्कर से नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी 50 वर्षीय राम प्रसाद मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल रामप्रसाद मुखिया को स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद मुखिया की मौत सुपौल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर दी. कागजी प्रक्रिया कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि मृतक राम प्रसाद मुखिया नारायणपुर गांव के पास हाइवे किनारे अपनी चाय की दुकान चलाता था, लेकिन शाम में शौचालय के बाद पैदल वापस चाय दुकान पर आ रहा था. इसी दौरान भपटियाही तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि बाइक सवार को पकड़ लिया गया है. वे सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव का बताया जा रहा है. इधर भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel