[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आपदा प्रबंधन के तहत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आपदा प्रबंधन के तहत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

0
तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आपदा प्रबंधन के तहत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कुनौली. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कमलपुर वार्ड नंबर 02 स्थित स्मृति मेहता पोखर में सुरक्षित तैराकी के पहले बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को आपदा प्रबंधन प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. पहले बैच के तैराकी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. इसमें रूपेश कुमार ने प्रथम स्थान, कृष्णा कुमार ने द्वितीय स्थान, जबकि प्रभाष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों बच्चों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया. प्रशिक्षण शिविर के दूसरे बैच की शुरुआत भी इसी अवसर पर की गई. इस 12 दिवसीय शिविर का उद्घाटन अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने किया. दूसरे बैच में 06 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्रतिदिन दो से ढाई घंटे तक चलेगा. बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान जूस, बिस्कुट और हल्का नाश्ता भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित तैराकी के माध्यम से आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बनाना है. अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह पहल न केवल बच्चों को आपदा के समय जीवन रक्षा के लिए तैयार करती है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं. मौके पर उपस्थित प्रखंड उप प्रमुख हरेराम मेहता ने इस योजना को युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और सभी बच्चों से इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे बच्चे आत्मनिर्भर बनकर समाज और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रकाश कुमार, लाल बहादुर मुखिया, महादेव मुखिया, मनोज कुमार शर्मा और राधेश्याम कामत अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इस शिविर की निगरानी स्वयं अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel