[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल Supaul Vidhansabha चुनाव में एनडीए को जनता का मिला रहा है अपार समर्थन: निषाद

Supaul Vidhansabha चुनाव में एनडीए को जनता का मिला रहा है अपार समर्थन: निषाद

0
Supaul Vidhansabha चुनाव में एनडीए को जनता का मिला रहा है अपार समर्थन: निषाद

Supaul Vidhansabha सुपौल बिहार विधानसभा 2025 आम चुनाव में एनडीए के पक्ष में आम मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे एनडीए में उत्साह का माहौल है. यह बातें जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कही. वह सोमवार को जिला जदयू कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दो दशक के दौरान बिहार में आमूल चूल्य विकास कार्य किया गया है जो धरातल पर दिख रहा है. कमजोर वर्ग के लोगों के उत्त्थान के लिए जो काम किए गए हैं वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. आधारभूत संरचना के विकास के मामले में 20 वर्ष में बिहार की तुलना में अन्य राज्यों का विकास कम हुआ है. वहीं बिहार का विकास दर 14.67 है जो देश के विकास दर से अधिक है. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र होगा. इसमें बिहार अग्रणी भूमिका में होगा. कहा कि मानव विकास सूचकांक एवं स्वास्थ के मामले में राज्य में तेज गति से काम हुए हैं. कहा कि विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है, जिसके कारण इस चुनाव में बिहार के आम जनता एनडीए के साथ हैं. मौके पर युगल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, खुर्शीद आलम, हरिमोहन विश्वास, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel