[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सुपौल में तेज रफ्तार बाइक नारियल के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर हालत में रेफर

सुपौल में तेज रफ्तार बाइक नारियल के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर हालत में रेफर

0
सुपौल में तेज रफ्तार बाइक नारियल के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर हालत में रेफर
Supaul Road Accident

Supaul Road Accident: त्रिवेणीगंज(सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट, बिहार के सुपौल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है. त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक काल बनकर आई और सीधे सड़क किनारे एक नारियल के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक उछलकर गहरी खाई में जा गिरे. इस भीषण हादसे में दो युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

कुशहा गांव के पास चीख-पुकार, पल भर में मातम में बदली खुशियां

हादसा थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत स्थित कुशहा गांव के समीप वार्ड नंबर 13 में हुआ. चश्मदीदों की मानें तो बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका. जैसे ही बाइक अनियंत्रित हुई, वह सीधे सड़क किनारे खड़े नारियल के खंभे (पेड़) से जा टकराई. दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत मलबे से निकालकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुट गई. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि घायलों में सिंपल कुमार (18 वर्ष) और जीतू कुमार (25 वर्ष) की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज (जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया गया है. तीसरे घायल सतीश कुमार (12 वर्ष) को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल युवकों की हालत देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Also Read: India-Nepal Border Alert: किशनगंज में एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्त, सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel