[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल प्रतापगंज बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं, लोग परेशान

प्रतापगंज बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं, लोग परेशान

0
प्रतापगंज बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं, लोग परेशान
मजबूरी में यात्रियों को यहां ठहरना पड़ता है

बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी.

Supaul news: प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट:


सुपौल: जिले के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत प्रतापगंज गोल चौक स्थित बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और बरसात के मौसम में भी यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतापगंज चौक एक महत्वपूर्ण बस पड़ाव है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्री विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवागमन करते हैं. इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है.

धूप, लू और बारिश में यात्रियों की बढ़ रही मुश्किलें

बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं होने के कारण तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है. यात्रियों को घंटों सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है. खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी, ठंड और बरसात हर मौसम में यात्रियों की स्थिति दयनीय बनी रहती है. बस पड़ाव पर न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल, शौचालय एवं रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं.

जनप्रतिनिधियों पर वादा निभाने में विफल रहने का आरोप.

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि यात्री शेड निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही इस मुद्दे को भुला दिया जाता है. इससे स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है.

जल्द यात्री शेड और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतापगंज गोल चौक बस पड़ाव पर जल्द यात्री शेड निर्माण कराने की मांग की है. इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, रोशनी और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel