[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल वीरपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

वीरपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

0
वीरपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
वीरपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Supaul News: सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में पूरी कर ली गई. संयुक्त अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाचन के बाद अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलायी. नगर पंचायत में नई समिति के गठन के बाद अब विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों में तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है.

निर्विरोध निर्वाचन से आसान हुई प्रक्रिया

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुपौल जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. निर्वाचन कार्य भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन एवं निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम नीरज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. चुनाव के लिए वार्ड पार्षद अंजली प्रिया पटेल, कमल सिंह एवं आलोक कर्ण ने नामांकन दाखिल किया था. तीन पदों के लिए केवल तीन ही नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद अधिकारियों ने तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी.

विकास योजनाओं में अहम होगी समिति की भूमिका

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार एवं शहरी विकास विभाग के निर्देशानुसार वार्ड पार्षदों में से ही सशक्त स्थायी समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि समिति नगर पंचायत के विकासात्मक कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिकृत होती है. समिति की बैठक महीने में दो बार आयोजित की जा सकती है और इसमें लिये गये निर्णयों को बाद में बोर्ड से अनुमोदित कराया जाता है.

उन्होंने कहा कि नई समिति के गठन से विकास योजनाओं के निष्पादन में तेजी आयेगी और स्थानीय समस्याओं के समाधान में भी सहूलियत होगी.

प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव पर जतायी संतुष्टि

एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायी गयी. उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जाने के बाद प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है.

चुनाव के दौरान संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गयी थी. निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Previous article राजस्थान RAS के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
Next article चकाई में स्कार्पियो की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर घायल
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel