[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सुपौल में गुप्त सूचना पर घर में छापा,नशीले इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट में आरोपी को जेल

सुपौल में गुप्त सूचना पर घर में छापा,नशीले इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट में आरोपी को जेल

0
सुपौल में गुप्त सूचना पर घर में छापा,नशीले इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट में आरोपी को जेल
पुलिस ने घर से आठ पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए

कटैया-निर्मली से इंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Supaul Crime: सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के घर से आठ प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

पिपरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तुला पट्टी पंचायत के सुंदरपुर वार्ड नंबर-9 निवासी प्रकाश कुमार कथित रूप से प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री कर नशे का कारोबार चला रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और फिर टीम बनाकर आरोपी के घर पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से आठ पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए. मौके से प्रकाश कुमार को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नशे के रूप में किया जाता है इंजेक्शन का इस्तेमाल

पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बरामद इंजेक्शन प्रतिबंधित श्रेणी के हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है. बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया.

नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ताकि युवाओं तक नशीले पदार्थों की पहुंच को रोका जा सके.

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने स्पष्ट कहा कि पिपरा थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के अवैध धंधे में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

Supaul Crime: स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. ऐसे में समय-समय पर होने वाली पुलिस कार्रवाई से इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री या अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

Previous article मेनबोर्ड से लेकर SME तक खुलेंगे 3 नए इश्यू, जानिए किसमें क्या है खास
Next article रोहतास में 13 लाख की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel