[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल हरा गमछा बयान पर बोले नीरज बबलू, “सीएम ने सोच-समझकर कही होगी बात”

हरा गमछा बयान पर बोले नीरज बबलू, “सीएम ने सोच-समझकर कही होगी बात”

0
हरा गमछा बयान पर बोले नीरज बबलू, “सीएम ने सोच-समझकर कही होगी बात”
पत्रकारों से बातचीत करते विधायक नीरज बबलू

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news:वीरपुर. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरा गमछा’ वाले बयान को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच वीरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में नीरज बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बात कही है, उसके पीछे जरूर कोई वजह रही होगी. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में जब राजद की सरकार थी, तब हरा गमछा दिखाकर लोगों को डराया जाता था.

विधायक ने कहा, “हरा गमछा मतलब रंगदार हुआ करता था. हरा गमछा मतलब सरकारी गुंडा हुआ करता था. ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है.”

उन्होंने आगे कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने कोई बात कही है तो उस पर अमल भी होना चाहिए. अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की सख्त नीति का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जरूरी है.

दरअसल, हाल ही में आयोजित एआई समिट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि पटना में हजारों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और एआई तकनीक की मदद से “हरे गमछे वाले” लोगों की पहचान आसानी से की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है.

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष इसे एक खास वर्ग को निशाना बनाने वाला बयान बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष इसे अपराध के खिलाफ सरकार की सख्त सोच बता रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel