[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सुपौल में आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, टास्क फोर्स बैठक में बनी नई रणनीति

सुपौल में आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, टास्क फोर्स बैठक में बनी नई रणनीति

0
सुपौल में आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, टास्क फोर्स बैठक में बनी नई रणनीति
ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बनी कार्ययोजना

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट.

Supaul News: सुपौल जिले के आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के समग्र विकास को गति देने के लिए शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई.

विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

बैठक की शुरुआत में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों और प्रगति रिपोर्ट को विस्तार से प्रस्तुत किया.

समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं की मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.

स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार पर रहा विशेष फोकस

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन चौधरी ने प्रखंड में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी साझा की. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार ने किसानों के लिए संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया.

बीसीओ रोशन सिंह ने प्रखंड क्षेत्र में पैक्स की गतिविधियों और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. इसके अलावा जीविका के बीपीएम ने सतत रोजगार सृजन के लिए दिए जा रहे ऋण और उससे संबंधित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

Supaul News: मनरेगा और आवास योजनाओं पर भी हुई चर्चा

मनरेगा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में चल रहे पौधारोपण अभियान, आवास योजना और अन्य विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. वहीं बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ और कल्याण पदाधिकारी बजरंग सिंह ने भी अपनी विभागीय योजनाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी.

बैठक के बाद बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के विकास को और गति मिलेगी.

यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel