[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल हरदी लोरिक धाम में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 478 मरीजों की हुई जांच

हरदी लोरिक धाम में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 478 मरीजों की हुई जांच

0
हरदी लोरिक धाम में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 478 मरीजों की हुई जांच
शिविर का उद्घाटन करते विशेषज्ञ व स्थानीय लोग

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट:

सुपौल: सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी दुर्गा स्थान लोरिक धाम स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में हड्डी, नस एवं मांसपेशियों से संबंधित रोगों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर लोरिक विचार मंच, बीबीसी ट्रस्ट सुपौल एवं प्रोग्रेसिव स्पाइन एंड आर्थोपेडिक क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ.

शिविर का उद्घाटन पिपरा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

विधायक रामविलास कामत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हड्डी, नस और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. किसान, मजदूर और बुजुर्ग वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं. आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाने से कई लोग गंभीर समस्या का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा का सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और समृद्ध बिहार का निर्माण संभव है.

पटना से आए प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 478 मरीजों का पंजीकरण किया गया. इनमें 210 मरीज घुटने और कमर दर्द, 95 सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, 68 साइटिका, 54 फ्रोजन शोल्डर तथा 51 मरीज अन्य नस एवं मांसपेशियों की समस्याओं से पीड़ित पाए गए.

उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, कैल्शियम की कमी और लगातार एक ही स्थिति में काम करना इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं. शिविर में मरीजों की बीएमडी जांच, यूरिक एसिड, शुगर, बीपी जांच, फिजियोथेरेपी परामर्श तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं.

लोरिक विचार मंच के संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि हरदी चौघारा वीर लोरिक की कर्मभूमि रही है. लोरिक केवल वीरता के प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत भी थे. इसी भावना के साथ यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है. उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

कार्यक्रम में भगवानदत्त यादव, भाई बोधराम, कृष्ण कुमार, शंभू यादव, शशि मंडल, इंद्रभास यादव, फुलेंद्र यादव, सुधीर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel