[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सुपौल में फाइलेरिया जांच अभियान शुरू, बच्चों के सैंपल लेकर संक्रमण का होगा आकलन

सुपौल में फाइलेरिया जांच अभियान शुरू, बच्चों के सैंपल लेकर संक्रमण का होगा आकलन

0
सुपौल में फाइलेरिया जांच अभियान शुरू, बच्चों के सैंपल लेकर संक्रमण का होगा आकलन
फाइलेरिया जांच शिविर में उपस्थित सिविल सर्जन व स्वास्थ्यकर्मी

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

सुपौल: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से ईयू सदर अर्बन क्षेत्र अंतर्गत एम.एस. बलवा पुनर्वास स्कूल में मंगलवार को टीएएस-1 जांच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा किया गया.

इस विशेष अभियान का उद्देश्य 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना तथा टीएएस-1 गतिविधि को प्रभावी ढंग से संचालित करना है. उद्घाटन के दौरान सिविल सर्जन ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जांच कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि सही और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें.

उन्होंने विद्यालय परिवार और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता से ही फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

कार्यक्रम के दौरान टीएएस-1 गतिविधि की तैयारियों, बच्चों के सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बताया कि यह जांच भविष्य में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इस मौके पर डीपीएम, वीडीसीओ, वीबीडीसी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वीबीडीएस टीम, पिरामल टीम तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी अधिकारियों और कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग दिया.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया. स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel