[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल त्रिवेणीगंज में बीए छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत, बागान में दुपट्टे से लटका मिला शव

त्रिवेणीगंज में बीए छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत, बागान में दुपट्टे से लटका मिला शव

0
त्रिवेणीगंज में बीए छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत, बागान में दुपट्टे से लटका मिला शव

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा गांव में एक युवती की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतका बीए की छात्रा थी. वह नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. रविवार की रात चचेरी मौसी की शादी से पूर्व आयोजित कुम्भरम, हल्दी, मेहंदी रस्म में शामिल होने के बाद वह अचानक लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद देर रात घर के पीछे स्थित बागान में शीशम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका उसका शव मिला. यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी. मृतका मूल रूप से किशनपुर थाना क्षेत्र की सिंगियोन पंचायत अंतर्गत मेहासिमर वार्ड संख्या 9 निवासी मनोज कुमार मंडल की पुत्री थी. वह अपने नाना शिवचंद्र मंडल के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. परिजनों के अनुसार, रविवार रात मटकोर कार्यक्रम से लौटने के बाद पड़ोस में बने पंडाल में हल्दी, मेहंदी रस्म में शामिल हुई थी. इसके बाद हाथ धोने के लिए चापाकल की ओर गयी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी. खोज के दौरान कुछ युवकों ने बताया कि उन्होंने युवती को बागान की ओर जाते देखा है. जब परिजन वहां पहुंचे तो दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली. परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के ही कुछ युवकों ने गलत नीयत से युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया. परिजन तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिला फॉरेंसिक टीम, साइबर थाना टीम व जिला डीआइयू की टीम स्थानीय पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया. मौके से युवती की चप्पल भी बरामद की गयी है. मामले को लेकर एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती की लाश लायी गयी है. पुलिस, एफएसएल और टेक्निकल टीम मामले की गहन जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दुष्कर्म की आशंका पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. फिलहाल, इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग सच्चाई सामने लाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel