[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सख्त नजर: डीआईजी ने सीमावर्ती इलाकों का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सख्त नजर: डीआईजी ने सीमावर्ती इलाकों का किया निरीक्षण

0
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सख्त नजर: डीआईजी ने सीमावर्ती इलाकों का किया निरीक्षण

सुपौल. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बुधवार को सुपौल जिला अंतर्गत सीमावर्ती इलाकों का विस्तृत भ्रमण व निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों से सीधा संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने सीमा चौकियों, गश्ती मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की. उन्होंने जवानों को सतर्कता बढ़ाने, सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने तथा स्थानीय प्रशासन व नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा राष्ट्रीय हित से जुड़ा विषय है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए आधुनिक तकनीक और संसाधनों के अधिकतम उपयोग से सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. वीरपुर से भीमनगर तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भ्रमण के दौरान डीआईजी सबसे पहले वीरपुर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. इसके बाद उन्होंने वीरपुर व भीमनगर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट, बनैलीपट्टी, सतना सहित अन्य सीमा पोस्टों का स्वयं निरीक्षण किया. यहां तैनात जवानों से एक्स-रे (स्कैनर) मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, निगरानी प्रणाली और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कस्टम कार्यालय और थाना का भी लिया जायजा डीआईजी ने भीमनगर कस्टम कार्यालय का भी निरीक्षण किया. कस्टम अधिकारियों से सीमा पार लोगों व सामान के आवागमन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उत्पाद विभाग के रजिस्टरों की जांच की. साथ ही सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का अवलोकन कर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त भीमनगर थाना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना परिसर की बाउंड्री वॉल एवं पुलिस कर्मियों के आवासीय प्रबंध में शीघ्र सुधार कराने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके. मीडिया से बातचीत में डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों का लगातार दौरा किया जा रहा है. इसका उद्देश्य सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना तथा संभावित कमजोर कड़ियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel