[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ललित बाबू की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

ललित बाबू की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

0
ललित बाबू की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

बलुआ बाजार आगामी 3 जनवरी को पूर्व रेल मंत्री ललित बाबू की 51वीं पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है. सोमवार को त्रिवेणीगंज के एसडीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में स्व ललित नारायण मिश्र के पैतृक आवास पर बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे. बैठक में एसडीएम ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की. उन्होंने ललित बाबू के पुत्र संजय मिश्रा और पौत्र सुमित मिश्रा से कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की. एसडीएम ने बताया कि अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शेष कार्यों को 01 जनवरी से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया है. समारोह के दौरान पौधारोपण, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण, राशन कार्ड धारकों को कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण और मेडिकल कैंप जैसी योजनाओं का आयोजन किया जाएगा. साथ ही अन्य सरकारी लाभुकों को भी लाभान्वित किया जाएगा. बैठक के बाद एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल और मंच का निरीक्षण किया. उन्होंने आगंतुक मुख्य अतिथि के बैठने की व्यवस्था और अन्य पहलुओं पर चर्चा की. मौके पर छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता, सीओ राकेश कुमार, वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, एमो संतोष कुमार, बीपीएसएम रंजीत सिंह, मनरेगा पीओ कौशल कुमार, पैक्स अध्यक्ष प्रभात मिश्र, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय रिंकू मिश्र, बलुआ थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, मुखिया रामजी मंडल, अश्वनी क्रांति झा, पसंस विकास कुमार, जय कृष्ण गुरमैता, संजय मिश्र, रमैया झा, नवीन मिश्रा, सुमित मिश्रा, रंजीत मिश्र, सुजीत मिश्रा, मुन्ना शाह, सुरेश पासवान, बाल कृष्ण यादव, प्रवीण मेहतर, यमुनानंद मिश्र, सुनील कुमार, रामदास राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel