[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एसएसबी ने लाखों रुपये का गांजा किया जब्त

एसएसबी ने लाखों रुपये का गांजा किया जब्त

0
एसएसबी ने लाखों रुपये का गांजा किया जब्त

वीरपुर. एसएसबी 45वीं सीमा चौकी कुनौली ने शुक्रवार को नाका डयूटी के दौरान किया 672. 250 किलोग्राम गांजा जब्त किया. 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी की सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेवारी क्षेत्र बॉर्डर पिलर नंबर 221/1 के समीप से नेपाल से भारत की और एक बड़ी खेप गांजा की तस्करी होने वाली है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की गई. सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में 06 अन्य का दल नाका ड्यूटी लगायी गयी. रात भर नाका दाल द्वारा मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की गयी, लेकिन कोई तस्कर उस रास्ते दिखाई नहीं दिया. नाका दल पलार से नदी के रास्ते वापस आ रहे थे. वासुदेव घाट के पास पहुंचने पर उन्हें गांजे जैसे पदार्थ की गंध आई. नाका दाल द्वारा तत्काल ही उस क्षेत्र की खोजबीन की गई. देखा कि एक स्थान पर 24 सील बंद पैकेट रखे हुए थे. आस-पास कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था. पैकेट में रखे पदार्थों को नारकोटिक्स डिटेक्शन किट के द्वारा जांच किया गया. पाया कि पैकेट में रखे सभी पदार्थ गांजा है. वजन करने पर इसका कुल वजन 672. 250 किलोग्राम निकला. कागजी कार्यवाही करने के बाद जब्त गांजा कुनौली थाना को सुपुर्द किया गया. जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel