[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बैजनाथपुर अन्दौली-न्यू झाझा रेलखंड पर सफल सीआरएस निरीक्षण, 110 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन,

बैजनाथपुर अन्दौली-न्यू झाझा रेलखंड पर सफल सीआरएस निरीक्षण, 110 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन,

0
बैजनाथपुर अन्दौली-न्यू झाझा रेलखंड पर सफल सीआरएस निरीक्षण, 110 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन,

सरायगढ़. बैजनाथपुर अन्दौली जंक्शन से न्यू झाझा जंक्शन तक नव-निर्मित रेलखंड का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. करीब 5.40 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर सीआरएस की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ट्रेन संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है. पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले इस सेक्शन का निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता के श्रीगुरू प्रकाश द्वारा किया गया. शुक्रवार सुबह करीब 07 बजे विशेष निरीक्षण ट्रेन से बैजनाथपुर अन्दौली जंक्शन पहुंचे. इसके बाद उन्होंने बैजनाथपुर अन्दौली जंक्शन से न्यू झाझा जंक्शन तक पूरे रेलखंड का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, पुल-पुलिया, क्रॉसिंग, स्टेशन सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई. अधिकारियों ने बताया कि रेलखंड को यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सभी जरूरी तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल सीआरएस निरीक्षण के बाद इस रेलखंड पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया. तेज गति से गुजरती ट्रेन ने ट्रैक की मजबूती, संतुलन और सुरक्षा व्यवस्था की सफल परीक्षा ली. रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्पीड ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और कहीं कोई तकनीकी खामी सामने नहीं आई. यह स्पीड ट्रायल इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में इस रेलखंड पर नियमित यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन शुरू किया जा सकता है. क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बैजनाथपुर अन्दौली से न्यू झाझा जंक्शन तक का यह नया रेलखंड क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी, बल्कि सुपौल जिले की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेक्शन के चालू होने से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. जल्द शुरू हो सकता है नियमित संचालन सीआरएस निरीक्षण और स्पीड ट्रायल सफल रहने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी. स्वीकृति मिलते ही इस रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों को उम्मीद है कि नई रेल सुविधा से यात्रा आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ सीआरएस निरीक्षण के दौरान सीआरएस गुरु प्रकाश ने बैजनाथपुर आंदोली जंक्शन के पास न्यू रेलवे लाइन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी राम जनम, मुख्य अभियंता महमूद आलम, डिप्टी चीफ इंजीनियर मंटू कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राकेश कुमार सिंह, पीडब्लू आईआर जे प्रसाद, पीसीई, पीसीएसटीई, पीसीएमई, पीसीईई, पीसीसीएम, सीपीटीएम, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर सहित रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel