[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे कपड़े, बीड़ी व तंबाकू के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे कपड़े, बीड़ी व तंबाकू के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0
तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे कपड़े, बीड़ी व तंबाकू के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सुपौल

एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी भीमनगर के जवानों भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक तस्कर को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जा रहे कपड़े, बीड़ी तथा तंबाकू के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट रूपेश शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी, कि भीमनगर सीमा क्षेत्र के समीप सीमा स्तंभ संख्या 206/5 से तस्करों द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में कपड़े तथा तंबाकू का खेप भारत से नेपाल ले जाने वाला है. सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए नाका दल का गठन किया गया. मुख्य आरक्षी पिंटू सिंह के नेतृत्व में कुल 04 कार्मिकों का नाका दल निर्धारित स्थान पर पहुंच कर मुस्तैदी के साथ तैनात हो गये. कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि दो व्यक्ति द्वारा बोरी में कुछ सामान कंधे एवं सिर में लिए भारत से नेपाल की तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व प्राप्त आसूचना के आधार पर नाका दल द्वारा उनको रोकने के क्रम में दोनों तस्कर बोरी फेंक कर नेपाल की ओर भागने लगे. नाका दल द्वारा उसका पीछा किया गया. जिसमें एक तस्कर पकड़ा गया एवं दूसरा नेपाल प्रभाग की ओर भाग गया. जवानों द्वारा सामान की तलाशी ली गई तो बोरी में से बीड़ी 210 पैकेट, धोती-59 नग, शर्ट-पेंट 28 पीस तथा 01 बैग में रखे 25 किलो खैनी प्राप्त हुआ. जिनका कोई भी वैध दस्तावेज व्यक्ति के पास नहीं था. इसके उपरांत नाका दल द्वारा सभी सामानों को जब्त किया गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर वार्ड नंबर 09 निवासी धर्मेंद्र कामत के रूप में की गई. आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत जब्त किए गए वस्तुओं एवं हिरासत में लिए गये व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग भीमनगर के सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel