[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ब्राउन शुगर व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
ब्राउन शुगर व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुपौल/वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन के भीमनगर बीओपी के जवानों ने विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान 17.82 ग्राम ब्राउन शुगर व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर को भीमनगर पुलिस को सौंप दिया गया. तस्कर की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड नंबर 08 निवासी 29 वर्षीय संजन कुमार के रूप में की गई. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बॉर्डर पिलर संख्या 207/4 के नजदीक प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है, जिसे रोकने के लिए एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया. उप निरीक्षक एमएच सोलोमन के नेतृत्व में अन्य पांच कर्मियों का विशेष गश्त दल चिह्नित स्थान पर पहुंचकर ड्यूटी करने लगा. कुछ समय बाद गश्ती दल ने देखा एक व्यक्ति बाइक पर पुल के रास्ते बलुआ बाजार जा रहा है. वह गश्ती दल को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन गश्ती दल ने पीछा करते हुए उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से प्लास्टिक में ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ को ड्रग डिटेक्शन किट से टेस्ट किया गया और उसकी पुष्टि ब्राउन शुगर के रूप में की गई. गिरफ्तार तस्कर के पास से 3100 रुपये भारतीय मुद्रा एवं एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मिला, जिसे जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ भीमनगर थाना में कांड संख्या 08/2024 धारा- 8 (सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया. पूर्व में भी बरामद हुआ था ब्राउन शुगर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पूर्व में भी कई बार एसएसबी जवानों द्वारा ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर में 05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दिसंबर में 26.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल पुलिस ने दो भारतीय को गिरफ्तार किया. 11 दिसंबर 2023 को एसएसबी 45वीं बटालियन के सतना बीओपी के जवानों ने 26.1 ग्राम ब्राउन शुगर व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसे वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel