[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सिमराही में जर्जर सड़क और जलजमाव बना जी का जंजाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजा आवेदन

सिमराही में जर्जर सड़क और जलजमाव बना जी का जंजाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजा आवेदन

0
सिमराही में जर्जर सड़क और जलजमाव बना जी का जंजाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजा आवेदन
जर्जर सड़क

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट:

अस्पतालों और दवा दुकानों के सामने बह रहा नाला, मरीज परेशान

प्रशासनिक उदासीनता का शिकार बनी यह सड़क सिमराही के वार्ड संख्या 3 और 7 के बीच स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण बायपास मार्ग है. यह सड़क नेशनल हाईवे (NH) के उत्तरी भाग को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों और वाहनों का आवागमन होता है. दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि महज 400 फीट लंबी इस सड़क के दोनों किनारे चार पैथोलॉजी लैब, दो निजी क्लिनिक, एक वरीय चिकित्सक का क्लिनिक, एक दंत चिकित्सालय, एक चश्माघर और कई दवा दुकानें संचालित हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद सड़क पर घुटने भर पानी और बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण यहाँ आने वाले गंभीर मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

महीने भर की बारिश ने बिगाड़ी सूरत, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के मुताबिक, पिछले करीब एक महीने से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सड़क की स्थिति को पूरी तरह भयावह बना दिया है. सड़क पर पानी भरे गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं. सबसे बड़ी चिंता आने वाले मॉनसून सीजन को लेकर है. सड़क पर हफ़्तों से जमा गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों में जलजनित और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खौफ सताने लगा है. जलजमाव की वजह से इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और कालाजार जैसी घातक बीमारियों की आशंका गहरा गई है.

पाइप या कलभर्ट बनाकर जलनिकासी शुरू करने की मांग

सड़क की इस दुर्दशा से नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी. व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सिमराही-बेरदह रोड में अभिलंब बड़े पाइप अथवा कलभर्ट (पुलिया) का निर्माण कराकर स्थाई रूप से जलनिकासी सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही जर्जर हो चुकी सड़क का नए सिरे से निर्माण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इस नारकीय व्यवस्था से हमेशा के लिए निजात मिल सके.

Previous article मुजफ्फरपुर: होटल में शराब पार्टी, पटना की युवती समेत 10 हिरासत में, मची खलबली
Next article शिवहर: बाल विवाह और बाल श्रम रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, दिलाई गई शपथ
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel