[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल शिव झंडोत्तोलन व भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न

शिव झंडोत्तोलन व भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न

0
शिव झंडोत्तोलन व भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ईश्वरीय संदेश का लाभ किया प्राप्त

प्रतापगंज.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, प्रतापगंज द्वारा शुक्रवार को पारख धर्मशाला व ओम शांति केंद्र परिसर में आयोजित “शिव झंडोतोलन एवं भव्य स्नेह मिलन, प्रवचन कार्यक्रम व आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ईश्वरीय संदेश का लाभ प्राप्त किया.

अतिथियों का स्वागत फूल-माला व अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का डॉ कमल नारायण यादव, विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार पंकज, महंत कुमार चौधरी व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर किया गया. आगंतुक अतिथियों का स्वागत फूल-माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका राजयोगिनी भगवती दीदी (राजविराज, नेपाल) ने की. अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के जीवन की अधिकांश समस्याओं का मूल कारण नकारात्मक सोच है. राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपनी नकारात्मक सोच को सकारात्मकता में परिवर्तित कर जीवन में सुख, शांति और आत्मविश्वास प्राप्त कर सकता है.

मुख्य प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बबीता दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के तनावपूर्ण युग में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन और परिवार को सुखमय, शांतिमय एवं संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने राजयोग के माध्यम से “जीवन जीने की कला” पर प्रकाश डालते हुए सभी को आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के दिव्य संदेश, मानवीय मूल्यों तथा आध्यात्मिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई. अंत में राजयोगिनी बबीता दीदी, सिमराही बाजार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का शब्द-पुष्पों द्वारा स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई ने किया. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुमन बहन, वीणा बहन, निशिका बहन, रेणु बहन, सुहानी बहन, शिव माताजी, पूजा बहन, शारदा माताजी, रेनू माताजी, बबिता माताजी, अनीता माताजी, शोभा माताजी सहित अनेक सेवाधारी भाई-बहन उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel