[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सरायगढ़ में किराये के मकान से बैंक कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी

सरायगढ़ में किराये के मकान से बैंक कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी

0
सरायगढ़ में किराये के मकान से बैंक कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी
मृतक की फाइल फोटो

सरायगढ़ (सुपौल) से बलराम प्रसाद सिंह की रिपोर्ट

Saraigarh RBL Employee Death: सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित जीविका कार्यालय के समीप किराये के मकान में रह रहे आरबीएल माइक्रो फिनसर्व (रत्नाकर बैंक लिमिटेड) के एक कर्मी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है, जबकि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है.

मृतक की पहचान बसंतपुर प्रखंड के वार्ड संख्या-7 निवासी विदेशी पासवान के 32 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार पासवान के रूप में हुई है. वह पिछले करीब दो माह से अपने सहकर्मी कमल कुमार के साथ सरायगढ़ में किराये के मकान में रह रहे थे. दोनों आरबीएल माइक्रो फिनसर्व में कार्यरत थे.

बाथरूम में गिरने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सरवन कुमार पासवान स्नान करने के लिए बाथरूम गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े. घटना के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई.

सहकर्मी कमल कुमार एवं अन्य बैंक कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सरायगढ़-भपटियाही पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विमल कुमार विभूति ने जांच के बाद सरवन कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों एवं भपटियाही थाना पुलिस को दी गई.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. टीम ने बाथरूम, शौचालय और कमरे की फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सरवन कुमार पासवान आरबीएल माइक्रो फिनसर्व में ब्रांच ऑपरेटिव एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी आशा कुमारी, सात वर्षीय पुत्री माही कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र श्रेयांश कुमार को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रमुख बातें

  1. सरायगढ़ में आरबीएल माइक्रो फिनसर्व के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  2. बाथरूम में गिरने के बाद सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया.
  3. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.
  4. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी.
  5. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं.


और पढ़ें: भीमनगर के बीएसएपी-12 में आज दीक्षांत समारोह, 1074 महिला प्रशिक्षु बनेंगी बिहार पुलिस का हिस्सा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel