[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 10 दिन के भीतर सड़क टूटी, लोगों ने जांच कराने की मांग

10 दिन के भीतर सड़क टूटी, लोगों ने जांच कराने की मांग

0
10 दिन के भीतर सड़क टूटी, लोगों ने जांच कराने की मांग

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित रेलवे ओवरब्रिज के बगल से गुजरने वाली सर्विस सड़क का निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है. बताया जा रहा है कि 08 फरवरी को इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन महज 10 दिनों के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर टूटकर फट गई है. सड़क की परत उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया. जिसके कारण सड़क इतनी कम अवधि में ही क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों का कहना है कि इस निर्माण कार्य में संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से अनियमितता बरती गई है. सड़क के टूटने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत और जांच नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. मामले को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव, निर्मल यादव, राहुल महासेठ समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की अपील की गई है. इस संबंध में एनएच 106 के अधिकारी सतेंद्र पाठक ने बताया कि सड़क की मेंटेनेंस अवधि 05 वर्ष की है. उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है. जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel