[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा, ध्वस्त कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना 17 को

महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा, ध्वस्त कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना 17 को

0
महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा, ध्वस्त कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना 17 को

फोटो – 13 कैप्सन – बैठक में उपस्थित राजद नेता सुपौल राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आगामी 17 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सरदार की अध्यक्षता एवं जिला प्रधानमहासचिव भूप नारायण यादव संचालन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं राजद प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा कि राज्य और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था की विफलता से त्रस्त हैं. राष्ट्रीय जनता दल जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे धरना कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप दें तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें. युवा राजद जिलाध्यक्ष लव यादव ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली कराने तथा नेता प्रतिपक्ष परिवार की सुरक्षा में कटौती के निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ऊपर उठकर जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. राजद लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा. कारी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाना समय की मांग है. युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. गरीब और वंचित वर्ग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सदैव जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 17 जून के धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुपौल जिला में यह आंदोलन जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा. बैठक में धरना कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारी एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित धरना कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप कारी प्रसाद यादव, रामनाथ मंडल, सोनी कुमारी, विनोद कुमार यादव, पंकज प्रियदर्शी, जयप्रकाश कुमार, सुरेंद्र कुमार श्यामल, पप्पू कुमार प्रवीण, सदानंद यादव, कुंभ नारायण सरदार, सोनू पासवान, प्रदीप कुमार, कुलदीप पासवान, संजीव कुमार, जयकुमार, विनोद कुमार, इरफान बिहारी, मो केशर आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel