[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 25 हजार का इनामी अपराधी लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

25 हजार का इनामी अपराधी लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

0
25 हजार का इनामी अपराधी लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

वरुण की तलाश कई वर्षों से कर रही थी पुलिस

त्रिवेणीगंज.

त्रिवेणीगंज पुलिस ने टॉप 20 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार का ईनामी अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात नगर परिषद क्षेत्र के आदर्श मोहल्ला वार्ड नंबर 18 निवासी गोपाल साह के पुत्र 22 वर्षीय वरुण साह उर्फ वरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. वरुण कुमार की तलाश पिछले कई वर्षों से पुलिस कर रही थी. उसके विरुद्ध पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जिसे बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लूट की बाइक भी बरामद की गई है. एसएचओ रामसेवक रावत ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अपराधी वरुण कुमार त्रिवेणीगंज थाना के लूट, छिनतई एवं आर्म्स एक्ट के कई कांडों में वांछित था. इसके आपराधिक इतिहास सुपौल सहित आसपास के अन्य जिलों के थानों से प्राप्त की जा रही है. इसके विरुद्ध त्रिवेणीगंज थाना में लूट, छिनतई एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वहीं पुलिस ने चोरी कांड के एक अभियुक्त छोटू सरदार को भी थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 24 से गिरफ्तार किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel