[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म के नीचे गिरी महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म के नीचे गिरी महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

0
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म के नीचे गिरी महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मृतका की फाइल फोटो

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट

Raghopur Train Accident: बिहार के कोसी क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जिले के राघोपुर रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में एक महिला की मौत की दुखद खबर सामने आई है. दरभंगा-फॉरबिसगंज डेमू पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 75217) में सवार होने के दौरान पैर फिसलने से महिला प्लेटफॉर्म के नीचे चली गई. हादसे में महिला का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह कट गया था. स्थानीय प्रशासन और रेल कर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मनिहारी घाट गंगा स्नान के लिए मायके से निकली थी महिला

  • मृतका की पहचान: मृतका की पहचान राघोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 01 (लक्ष्मीपुर सायत) निवासी हरिलाल पासवान की 41 वर्षीय पुत्री सुनीता देवी के रूप में की गई है.
  • यात्रा का उद्देश्य: सुनीता देवी वर्तमान में अपने मायके (लक्ष्मीपुर सायत) आई हुई थीं. मंगलवार की रात वह अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ मनिहारी घाट (कटिहार) गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए रवाना होने वाली थीं. इसी सिलसिले में वे राघोपुर स्टेशन पहुंची थीं.

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे (11:30 PM) जैसे ही दरभंगा-फॉरबिसगंज डेमू ट्रेन राघोपुर स्टेशन पर रुकी, यात्री उसमें सवार होने लगे. सुनीता देवी अभी ट्रेन के पायदान (फुटबोर्ड) पर पैर रख ही रही थीं कि अचानक ट्रेन खुल गई.

ट्रेन की गति पकड़ते ही सुनीता देवी का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और हैंडल से हाथ फिसलने के कारण वह सीधे प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच बने संकरे व खतरनाक गैप में समा गईं. ट्रेन के चक्के की चपेट में आने से उनका एक हाथ और एक पैर क्षत-विक्षत हो गया.

रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल सुपौल किया गया था रेफर

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्टेशन मास्टर और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से ट्रेन को तुरंत रुकवाया गया और महिला को बहार निकाला गया.

  • प्राथमिक उपचार: घायल महिला को लहूलुहान हालत में तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया.
  • दम तोड़ा: प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया. लेकिन गंभीर चोटों और भारी रक्तस्राव के कारण देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

Raghopur Train Accident: ससुराल और मायके दोनों जगह पसरा मातम

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सुनीता देवी की ससुराल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा (वार्ड नंबर 07) में है. उनके पति स्वर्गीय प्रमोद पासवान का पूर्व में ही निधन हो चुका है. पति के निधन के बाद वह बच्चों के भविष्य को लेकर काफी संघर्ष कर रही थीं. इस अचानक हुए हादसे ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज से ससुराल वाले भी सुपौल पहुंचे. परिजनों के करुण विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.

पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.

सदर थाना पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेल पुलिस (GRP) ने यात्रियों से दोबारा अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जानलेवा प्रयास न करें.

Also Read: भरत तिवारी के गांव पहुंचे पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट, बोले- सच्चाई सामने लाने के लिए हो निष्पक्ष जांच

Previous article CA Inter का रिजल्ट जारी, शार्दुल शेखर को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
Next article सीवान: 17 महीने इलाज के बाद प्रेमी की मौत, शव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे परिजन, जानिए पूरा मामला
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel