[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो पूरा -डीएम

समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो पूरा -डीएम

0
समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो पूरा -डीएम

-डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा सुपौल. ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर एक शनिवार को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंच सके. डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन सड़कों और अन्य विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यस्थलों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या को समय रहते दूर किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और आधारभूत संरचना के विकास से लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी. इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करें. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सुपौल एवं त्रिवेणीगंज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने जिलाधिकारी को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel