[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने में जनता का सहयोग जरूरी : पुलिस अधीक्षक

समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने में जनता का सहयोग जरूरी : पुलिस अधीक्षक

0
समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने में जनता का सहयोग जरूरी : पुलिस अधीक्षक

– रतनपुर थाना परिसर में एसपी के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित रतनपुर. रतनपुर थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना रहा. कार्यक्रम के बाद एसपी ने थाना का नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया. जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच विश्वास एवं सहयोग जितना मजबूत होगा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की वे किसी भी तरह की समस्या, अपराध या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें. पुलिस हर संभव प्रयास करेगी कि जनता को न्याय मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा. इनमें जमीन विवाद, घरेलू झगड़े, नशाखोरी, चोरी की घटनाएं, सड़क सुरक्षा, पुलिस गश्ती की कमी सहित अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल थे. एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना भी है. इसके लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर नियमित रूप से इस तरह के जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद बना रहे. इस मौके पर एसडीपीओ वीरपुर सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, भगवानपुर मुखिया चंदन राम, जिप सदस्य अर्चना मेहता, तापेश्वर चंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel