[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दो ट्रकों की भिड़ंत में पुलिस गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त , दो जवान सहित तीन जख्मी

दो ट्रकों की भिड़ंत में पुलिस गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त , दो जवान सहित तीन जख्मी

0
दो ट्रकों की भिड़ंत में पुलिस गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त , दो जवान सहित तीन जख्मी

बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित डोडरा स्कूल के पास शनिवार की देर रात दो ट्रकों की टक्कर में आगे जा रही पुलिस गश्ती जिप्सी वाहन में पीछे से ठोकर लग गयी. इस घटना में थाना के दो पुलिस बल ब्रह्मदेव शर्मा व श्रीराम पासवान जख्मी हो गये. वहीं एक ट्रक चालक भी उक्त घटना में गंभीर रूप से जख्मी है. वहीं अन्य एक ट्रक का चालक और उप चालक मौके से पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक करवाई में जुट गयी. जानकारी अनुसार शनिवार देर रात ललितग्राम पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी क्रम में डोडरा स्कूल के समीप एनएच 27 पर दो ट्रक का आपस में भिड़ंत होने के बाद आगे जा रही पुलिस की गश्ती गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों ट्रक एन एच के किनारे में गिर गया. जबकि पुलिस की वाहन आगे फेंका चला गया. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया. जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से जख्मी ट्रक चालक व अन्य दो पुलिस बल को प्रतापगंज ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बजरंग दल के जिला महामंत्री मुकेश यादव ने बताया की एक ट्रक में अंडा था. जबकि एक ट्रक में प्रतिबंध सामान था. इस संबंध में ललितग्राम थानाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहिर की. वहीं त्रिवेणीगंज एसडीपीओ बिपिन कुमार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel