[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ससुराल पक्ष से आये लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

ससुराल पक्ष से आये लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

0
ससुराल पक्ष से आये लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

– सात लोगों को लिया गया हिरासत में, पांच बाइक जब्त

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के नाथबाड़ी वार्ड नंबर 12 में बुधवार को युवक के ससुराल पक्ष से आये दर्जनों लोगों ने युवक और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में सिवन पासवान, शंभू पासवान, सीताराम पासवान, राधा देवी, बबलू पासवान, श्यामा देवी, गणेशी दास जख्मी हैं. घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से वीरपुर एलएन अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी इलाजरत है. ग्रामीणों ने बताया कि सिवन पासवान की शादी फुलकहा थाना क्षेत्र के अचरा भवानीपुर में हुई है. जहां उसके ससुराल के एक दर्जन से अधिक लोग हथियार से लैस होकर युवक के घर पर आये और मारपीट करने लगे. ग्रामीणों ने डायल 112 और बलुआ थाना को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 07 लोगों को घटना स्थल से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके से पांच बाइक को जब्त किया. हिरासत में लिए गये सभी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. बलुआ पीएसआई हंस राज मुकुल ने बताया कि सूचना पर पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थे. जहां से पांच संदिग्ध बाइक और सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीड़ित पक्ष के इलाज से आने के बाद पूरे मामले का पता चल सकेगा. फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel