[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तीन से छह सितंबर तक बुनियादी केंद्रों पर लगेगा पेंशन सुधार शिविर

तीन से छह सितंबर तक बुनियादी केंद्रों पर लगेगा पेंशन सुधार शिविर

0
तीन से छह सितंबर तक बुनियादी केंद्रों पर लगेगा पेंशन सुधार शिविर

सुपौल. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा तीन से छह सितंबर तक जिले के विभिन्न बुनियादी केंद्रों पर शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभुकों के समस्या का निदान किया जाएगा. इस शिविर के माध्यम से ऐसे लाभुक जिनकी पेंशन किसी करण से रुक गई हो या लाभ से वंचित हैं इन सभी लाभुकों के उक्त शिविर में पेंशन संबंधित त्रुटि को सुधार किया जायेगा. ताकि लाभुकों को पेंशन कि राशि प्राप्त हो सके. 03 सितंबर को बुनियाद केन्द्र सुपौल, 04 सितंबर को बुनियाद केन्द्र निर्मली, 05 सितंबर को बुनियाद केंन्द्र बसंतपुर (वीरपुर) व 06 सितंबर को बुनियाद केन्द्र त्रिवेणीगंज में उक्त शिविर का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल के सहायक निदेशक शशि कुमार व तकनीकी सहायक विवेक कुमार ने बताया कि इस कैंप में वैसे सभी पेंशनर लाभार्थी भाग लेंगे जिनका किसी कारण से पेंशन अस्वीकृत हो गयी है, तथा पेंशन कि राशि किसी कारण से नहीं मिल रही है. वैसे लाभार्थी इस कैंप में आकर पेंशन सुधार करवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel