[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

0
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विभाष कुमार ने की. बैठक में पूजा समितियों से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अश्लील व फूहड़ गीत बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और ऐसा पाए जाने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में बाइकर्स, संदिग्ध गतिविधियों व सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. साथ ही पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. आयोजकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित समिति पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों का ठहराव निर्धारित स्थलों पर ही रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो. साथ ही दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि जिन समितियों के पास पुराना लाइसेंस है, वे आवेदन देकर उसका नवीकरण करा लें. बिना लाइसेंस पूजा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी. सीओ प्रियंका सिंह ने कहा कि प्रत्येक पूजा समिति को पंडाल व प्रतिमा स्थापना हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और प्रतिमा विसर्जन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व मार्ग के अनुसार ही करना होगा. प्रत्येक पूजा समिति को कम से कम 10 वॉलंटियर नियुक्त करने होंगे, जिनका फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति प्रशासन को देना होगा. उन्होंने सुरक्षा दृष्टिकोण से बिजली के नंगे तार हटाने, पंडाल में अगरबत्ती व दिया जलाने की निगरानी रखने, आग पर काबू पाने हेतु पर्याप्त बालू रखने और विसर्जन स्थल पर पानी की गहराई की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो कमालुद्दीन खान, योगेंद्र यादव, सिकंदर सरदार, मनीष सिंह, ब्रह्मानंद दीक्षित, रामकृष्ण यादव, कपलेश्वर यादव, मनीष चौखानी, डीके यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel