[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो जख्मी

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो जख्मी

0
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो जख्मी

– एक की हालत गंभीर बलुआ बाजार. भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत स्थित मिल चौक के समीप वीरपुर- उदाकिशनगंज एसएच 91 मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइकों में टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी गये. मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के बगदीयानी वार्ड नंबर 09 निवासी शुकल मेहता के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी. जबकि मृतक के एक अन्य साथी बगडियानी वार्ड नंबर 09 निवासी सोनाधी चौधरी के पुत्र अमरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम निवासी शैलेंद्र झा के पुत्र लोकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद भीमपुर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. मिली जानकारी मुताबिक सुजीत कुमार अपने साथी अमरेश कुमार के साथ मेहमानी से अपने घर लौट रहा था. जबकि विशनपुर निवासी लोकेश छातापुर से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थल पर यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर पुलिस डायल 112 से सभी जख्मियों को उपचार के लिए नरपतगंज पीएचसी ले जाया गया. जहां सुजीत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि लोकेश और अमरेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि घटना में लोकेश का ब्रेन फैक्चर हो गया है. जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर घटना के बाद भीमपुर पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. साथ ही पुलिस घटना स्थल से दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel