[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठी भतीजी गिरी, मौत

चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठी भतीजी गिरी, मौत

0
चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठी भतीजी गिरी,  मौत

छातापुर. थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत वार्ड संख्या दो में बुधवार को ट्रैक्टर पर चाचा के साथ बैठी बच्ची का संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरकर चक्के की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक बच्ची की पहचान लालगंज वार्ड संख्या दो निवासी धीरेंद्र मंडल की पुत्री अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने सीएचसी छातापुर से बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि बच्ची अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठी हुई थी. चाचा घर के पास से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर से भराई का काम कर रहा था. इसी दौरान चाचा ने बच्ची को भी ट्रैक्टर पर बैठा लिया. रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने पर बच्ची ट्रैक्टर से नीचे गिरकर चक्के की चपेट में आ गई. हादसे के बाद स्वजन व स्थानीय लोग आनन-फानन में बच्ची को लेकर सीएचसी छातापुर पहुंचे. जहां मौजूद चिकित्सक ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. हादसे को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel