[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

राघोपुर(सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट:

सुपौल: राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा मछली मार्केट के समीप रात करीब 11 बजे हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत के दीनादास टोला वार्ड संख्या-2 निवासी 29 वर्षीय राकेश पाण्डेय के रूप में हुई है. वह योगेन्द्र पाण्डेय के पुत्र थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य माने जाते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

जानकारी के अनुसार राकेश पाण्डेय अपने पीछे पत्नी सरिता देवी एवं तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. बच्चों में 10 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय अंकित कुमार तथा 7 वर्षीय प्रिया कुमारी शामिल हैं. पिता की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना गांव पहुंची, मृतक के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां माला देवी एवं पत्नी सरिता देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं. घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि राकेश पाण्डेय परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे. उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

इस संबंध में अमित कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान एवं मामले की जांच में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel