[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने किया एनएच जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने किया एनएच जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

0
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने किया एनएच जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

त्रिवेणीगंज पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में सोमवार को त्रिवेणीगंज में छात्रों और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में छात्रों ने आइसा के बैनर तले एनएच-327ई के जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग को चिलौनी पुल के पास जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा के पुनः आयोजन की मांग की. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. छात्रों ने कहा कि पिछले 13-14 दिनों से अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं. लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है. आइसा नेता डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगें सुनने के बजाय छात्रों पर लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और झूठे मुकदमे दर्ज कर कई छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तुरंत री-एग्जाम कराना चाहिए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा की पुनः परीक्षा कराने, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने, झूठे मुकदमे वापस लेने और पालीगंज में आत्महत्या करने वाले छात्र के परिजनों को 05 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की. साथ ही भविष्य में परीक्षाओं को निष्पक्ष और समय पर कराने की भी मांग की. छात्र युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नीतिश कुमार के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया. छात्र नेता संतोष कुमार सियोटा ने कहा कि सरकार पेपर लीक के स्पष्ट प्रमाणों के बावजूद पुनः परीक्षा कराने में टालमटोल कर रही है. इधर सड़क जाम के कारण एनएच-327ई पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन में ज्योतिष कुमार, शिवकरण, पप्पू यादव, अजय कुमार, गुलशन कुमार, जनमजय राय समेत सैकड़ों छात्र, आइसा, छात्र राजद और माले के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel