[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सुपौल में लाइसेंस के साथ निर्धारित रूट पर निकलेगा ताजिया जुलूस, डीजे और हथियार प्रदर्शन पर रोक

सुपौल में लाइसेंस के साथ निर्धारित रूट पर निकलेगा ताजिया जुलूस, डीजे और हथियार प्रदर्शन पर रोक

0
सुपौल में लाइसेंस के साथ निर्धारित रूट पर निकलेगा ताजिया जुलूस, डीजे और हथियार प्रदर्शन पर रोक
मोहर्रम को लेकर सुपौल प्रशासन की बैठक

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Muharram 2026: आगामी 27 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में रविवार शाम भीमनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस केवल निर्धारित रूट और तय समय पर ही निकाला जाएगा. साथ ही डीजे बजाने और हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

ताजिया कमेटियों के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले सभी ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग और समय का पालन हर हाल में करना होगा.

डीजे और हथियार प्रदर्शन पर प्रशासन सख्त

थानाध्यक्ष ने साफ किया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

दो स्थानों पर निकलेगा ताजिया जुलूस

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने जानकारी दी कि भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 पुनर्वास और बसंतपुर पंचायत के बैद्यनाथपुर वार्ड संख्या-05 में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. प्रशासन ने इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

Muharram 2026: असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी.

बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई. इस मौके पर रिपुंजय झा, मो. कलाम, इंद्र नारायण शर्मा, सत्यदेव सिंह, चंदन सिंह, रामेश्वर मेहता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

Previous article भूलकर भी किसी को न बताएं ये 4 बातें, वरना लोग उठा सकते हैं आपका फायदा
Next article मेहंदी समारोह की शूटिंग कर लौट रहे वीडियोग्राफर की सड़क हादसे में मौत
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel