[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल करंट लगने से दो बच्चों की मां की मौत

करंट लगने से दो बच्चों की मां की मौत

0
करंट लगने से दो बच्चों की मां की मौत

– घर में पंखा चालू करने के दौरान हुआ हादसा

त्रिवेणीगंज.

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औरलाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 07 में एक हृदयविदारक हादसे में करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतका की पहचान औरलाहा वार्ड नंबर 07 निवासी मनोज सादा की पत्नी पिंकी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पिंकी देवी अपने घर में पंखा चलाने के लिए बिजली का तार बोर्ड में लगा रही थीं. इसी दौरान अचानक वह विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गयी. करंट का झटका इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं. परिजनों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार करंट का प्रभाव इतना अधिक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली.

विधायक सोनम रानी ने परिजनों को बंधाया ढांढस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सोनम रानी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel