[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल करेंट लगने से मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

करेंट लगने से मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
करेंट लगने से मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को करेंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 11 में नागेंद्र यादव के घर के सामने ई रिक्शा लगी थी जिस पर नागेंद्र यादव का 15 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बैठा था कि इसी दौरान बिजली का तार बिजली के खंभे से टूटकर ई रिक्शा पर गिर गया. जिस वजह से ई रिक्शा पर बैठा 15 वर्षीय अजय कुमार करेंट की चपेट में आ गया और अजय को करेंट लगा देख जब उसकी मां 35 वर्षीय अमृता देवी अपने बेटे को बचाने गई तो मां भी करेंट की चपेट में आ गई. फिर आस पास मौजूद लोग और परिजन किसी तरह दोनों मां -बेटे को छुड़ाकर जख्मी अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि दोनों को परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे. दोनों की मौत करेंट लगने से हुई है. मृतक अजय कुमार और उसकी मां अमृता देवी के शरीर में करेंट लगने से जख्म के निशान भी था. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. इधर मां-बेटे की एक साथ मौत की ख़बर सुन अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है मृतक अजय के पिता बार बार बेहोश हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel