[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एक दर्ज से अधिक छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, शिक्षक गदगद

एक दर्ज से अधिक छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, शिक्षक गदगद

0
एक दर्ज से अधिक छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, शिक्षक गदगद

– उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाकर कायम किया कीर्तिमान छातापुर. बिहार सरकार द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षा को बेहतर करने का प्रयास अब रंग लाता दिख रहा है. पंचायत स्तर पर पहले हाईस्कूल फिर विषयवार शिक्षकों के पदस्थापन ने शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत कर दी है. कुशल शिक्षकों की मौजूदगी से जहां विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है. वहीं मेधावी छात्र अब निजी कोचिंग से मुंह मोड़ सरकारी विद्यालय में नियमित अध्ययन करने लगे हैं. प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा इसका स्पष्ट उदाहरण है. 29 मार्च को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. विद्यालय के एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने चार सौ से अधिक प्राप्तांक लाकर अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ दिया. नियमित छात्र मो अल्ताफ 470 अंक के साथ विद्यालय टॉपर बना. प्रथम कुमार 463 अंक लाकर द्वितीय तथा अबसार आलम 441 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे. वहीं सत्यम कुमार सुमन 431, मो इरशाद 426, सौरभ कुमार 424, पूजा कुमारी 423, मो शहनवाज 416, गजाला प्रवीण 416, आरती कुमारी 415 व सतीश कुमार ने 404 अंक प्राप्त किया है. टॉपरों ने बताया सफलता का राज प्राप्तांक में अव्वल रहने वाले छात्रों ने बताया कि नियमित रूप से विद्यालय जाकर सभी विषयों की अच्छे से पढ़ाई की. पाठ्यक्रम समाप्त होने के उपरांत शिक्षकों द्वारा बोर्ड पैटर्न पर सभी विषयों की टेस्ट सीरीज आयोजित की गई. टेस्ट सीरीज में जिन विषयों में कमजोरी ज्ञात हुआ शिक्षकों से सहयोग प्राप्त कर उसमें सुधार किया गया. विद्यालय में बनाये गए सेल्फ स्टडी रूम से भी उनलोगों काफी फायदा मिला है. विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता के कारण निजी कोचिंग से दूर रह रहे. विद्यालय में समुचित पढ़ाई पूरी की और बेहतर अंक के साथ उत्तीर्ण होने में सफल हुए हैं. कहते हैं शिक्षक विद्यालय के पूर्व प्रभारी सह गणित विषय के शिक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि प्रथम व उच्च श्रेणी में प्राप्तांक प्रतिशत में साल दर साल क्रमिक प्रगति देखने को मिल रही है. पिछले वर्ष चार छात्रों ने चार सौ से अधिक अंक प्राप्त किया था. इस वर्ष इसकी संख्या तीन गुणा हो गई है. चार सौ प्लस अंक लाने वाले नियमित छात्रों ने विद्यालय और अभिभावकों का मान बढ़ाया है. मौके पर सहायक शिक्षक दिवाकर मिश्र, रवींद्र कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel