[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल युवक के जेब में विस्फोट हुआ मोबाइल, एक महिला सहित परिवार के चार लोग झुलसे

युवक के जेब में विस्फोट हुआ मोबाइल, एक महिला सहित परिवार के चार लोग झुलसे

0
युवक के जेब में विस्फोट हुआ मोबाइल, एक महिला सहित परिवार के चार लोग झुलसे

छातापुर. प्रखंड की लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत वार्ड संख्या तीन में शनिवार की सुबह एक युवक के जेब में रखा एंड्रॉयड मोबाइल विस्फोट कर गया. जिससे युवक झुलसकर जख्मी हो गया है. विस्फोट से पूर्व जेब से धुंआ निकलता देख मोबाइल बाहर निकालने के प्रयास में तीन और लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं. स्थानीय निजी चिकित्सक के द्वारा सभी जख्मियों का उपचार घर पर ही कर दिया गया. युवक की पहचान वार्ड तीन निवासी विजय मंडल के रूप में हुई है. अन्य जख्मियों में जख्मी युवक के पिता किशुनदेव मंडल, माता अहिल्या देवी व बड़े भाई अजय मंडल बताये जा रहे हैं. जेब में मोबाइल विस्फोट होने की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और मोबाइल के शौकीनों में भय व्याप्त हो गया है. हादसे के शिकार युवक विजय ने बताया कि वह घर से छातापुर बाजार जाने के लिए दरवाजे पर खड़ा था, पड़ोस के छोटेलाल यादव ने फुलपैंट के जेब से धुंआ निकलता देख उन्हें बताया. जैसे ही वह मोबाइल बाहर निकालने के लिए जेब में हाथ दिया तो पाया कि मोबाइल काफी फुल गया है. फुल जाने के कारण मोबाइल जेब से बाहर नहीं निकाल पा रहे थे. मौके पर पहुंचे माता, पिता व बड़ा भाई भी जेब में हाथ डालकर मोबाइल सेट बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया. इसी क्रम में मोबाइल सेट जेब में ही विस्फोट कर गया. विस्फोट के कारण आग लगने से उसका जांघ और हाथ बुरी तरह झुलस गया. बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसने मोबाइल खरीदा था. इधर, मोबाइल के एक रिटेलर ने विस्फोट होने का कारण पूछने पर बताया कि मोबाइल जब काफी पुराना हो जाता है और उसका बैट्री फुल जाता है. बैट्री के फुलने के कारण उसके फटने की संभावना बन जाती है. पहले मोबाइल से धुंआ निकलना फिर विस्फोट कर जाने का कारण बैट्री ही हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel