[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जनता दरबार में पहुंचे विधायक, बिजली संकट व जमीन विवाद पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दरबार में पहुंचे विधायक, बिजली संकट व जमीन विवाद पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
जनता दरबार में पहुंचे विधायक, बिजली संकट व जमीन विवाद पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वीरपुर. पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीरपुर पहुंचे. शनिवार को उन्होंने वीरपुर में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में स्थानीय लोगों ने भीमनगर बाजार की विद्युत कटौती की समस्या विधायक के समक्ष रखी. लोगों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से भीमनगर बाजार का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर विधायक नीरज कुमार सिंह ने संबंधित विद्युत अधिकारियों को अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. प्रखंड क्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत अंतर्गत मुंशी पिपराही स्थित लगभग 3 एकड़ भूमि को गैर मजरूआ घोषित किए जाने को लेकर भी लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई. स्थानीय निवासी केशव मेहता, विनोद मेहता सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि यह भूमि उनकी निजी जमीन है, जिस पर उनके पूर्वजों के समय से रसीद कटती आ रही है, बावजूद इसके इसे सरकारी जमीन घोषित कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने बसंतपुर अंचलाधिकारी हेमंत कुमार को जनता दरबार में बुलाकर पूरे प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया. बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार को भी मामले की पूरी जानकारी दी गई. एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर आयोजित जनता दरबार में गोपाल आचार्य, अभय कुमार जैन, अनिल सिंह, जीवछ सिंह, पवन मेहता, बबन मेहता, सुशील मेहता, नंद किशोर मेहता, गणेश यादव, कल्याण मिश्रा, सुमन सिंह, परवेज अहमद, दिनेश सिंह, राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel