[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल रतनपुर में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर मंत्री ने किया जनसंपर्क

रतनपुर में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर मंत्री ने किया जनसंपर्क

0
रतनपुर में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर मंत्री ने किया जनसंपर्क

लोगों से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील छातापुर. पीएचईडी मंत्री सह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू रविवार को प्रखंड क्षेत्र में कई पंचायतों का दौरा किया. बसंतपुर के रतनपुर पंचायत में छह जनवरी को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जनसंपर्क किया और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. इस संदर्भ में राजेश्वरी निवासी धनुषधारी मेहता के आवास पर तथा लालगंज में बैठकर मंत्री ने कार्यक्रम की जानकारी दी. बताया कि रतनपुर में पूर्व कारा मंत्री सह वरीष्ट समाजसेवी दिवंगत बैधनाथ मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है. इसमें उनके अलावे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रालोमो अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे. इस क्रम में मंत्री श्री बबलू महम्मदगंज पंचायत के कटही गांव पहुंचे. जहां चरणै हाइस्कूल के प्रधान लिपिक संजीव पासवान के घर जाकर उनके 20 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज के असामयिक निधन पर दुख जताया. मंत्री ने ऋषभ की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते परिजनों को ढांढस बंधाया और धैर्य धारण करने का अनुरोध किया. मौके पर मौजूद संजीव पासवान व उनके अग्रज राजेश पासवान सहित अन्य परिजन मौजूद थे. इसके बाद मंत्री कटहरा पंचायत के मोहनपुर पहुंचे. जहां दिवंगत मुन्ना भगत के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाते संवेदना व्यक्त किया. मौके पर सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, शालीग्राम पांडेय, सुशील प्रसाद कर्ण, गौरीशंकर भगत, शंभू कुमार सिंह, रमेश कुमार मुखिया, ललितेश्वर पांडेय, शिवकुमार भगत, सूरज चंद्र प्रकाश, सत्य प्रकाश, चंद्रदेव पासवान, संजीव कुमार सुमन, राजा सिंह, अमोद यादव, सुधीर कुमार सिंह, सुबालाल सरदार, मंगरू पासवान, विनय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel