[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल माइक्रो फाइनेंस कंपनी गरीबों का कर रही है शोषण : डॉ अमन

माइक्रो फाइनेंस कंपनी गरीबों का कर रही है शोषण : डॉ अमन

0
माइक्रो फाइनेंस कंपनी गरीबों का कर रही है शोषण : डॉ अमन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में लोन माफी आंदोलन के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार, कृष्ण कुमार, शंभू यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोन माफी आंदोलन के सूत्रधार डॉ अमन कुमार ने कहा कि देश में ऋणी परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है. ऐसे परिवारों को न केवल आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव भी झेलना पड़ता है. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अत्याचार से ऋणी डरे-सहमे नारकीय जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं. कहा कि कर्ज के जाल में फंसे परिवारों की मानसिक प्रताड़ना और आत्म हत्या के मामले को कम करने के लिए लोन माफी एक सामाजिक-आर्थिक कदम है. माइक्रो फाइनेंस कम्पनी द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है. किसानों का केसीसी ऋण, महिलाओं का समूह ऋण, छात्र व छात्रा का शिक्षा ऋण सहित बेरोजगार युवा एवं गरीबों के सभी प्रकार का ऋण माफी होने तक लोन माफी आंदोलन जारी रहेगा. कार्यशाला में फुलेंद्र यादव, लूसो शर्मा, जगदेव यादव, पवन साह, ललित यादव, प्रयाग यादव, राम नारायण साह, गोपाल क्रांति, नागो यादव, सविता देवी, रेखा देवी, अनुराधा देवी आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel