[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सुपौल में मेगा अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सुपौल में मेगा अभियान

0
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सुपौल में मेगा अभियान

– 35 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 29,239 लोगों ने खाई दवा – निरीक्षण में पहुंचे अधिकारी, दवा के बाद हल्की प्रतिक्रिया को बताया सकारात्मक संकेत सुपौल. जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) के तहत निर्मली प्रखंड में गुरुवार को विशेष मेगा अभियान चलाया गया. इस दौरान 35 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसके विरुद्ध 29 हजार 239 लोगों ने दवा का सेवन किया. यह लक्ष्य का लगभग 84 प्रतिशत है, जिसे विभाग ने संतोषजनक उपलब्धि बताया है. कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया. उद्घाटन के पश्चात निर्मली प्रखंड के विभिन्न वार्डों में विशेष मेगा कैम्प लगाए गए. इन केंद्रों पर जीविका दीदियों, उनके परिवारजनों तथा स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई. अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. यह मेगा ड्राइव जिले के लिए ऐतिहासिक पहल साबित होगा. डॉ राम ने दवा सेवन के बाद संभावित हल्के दुष्प्रभावों पर भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को हल्की उल्टी, चक्कर या अस्थायी बेहोशी जैसी प्रतिक्रिया होती है, तो यह घबराने की बात नहीं है. उन्होंने कहा, “यह इस बात का संकेत है कि दवा शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवी पर प्रभाव डाल रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. इस मेगा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका समूह की दीदियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि जन सहभागिता और सतत प्रयासों से “फाइलेरिया मुक्त सुपौल” का लक्ष्य शीघ्र ही हासिल किया जाएगा. इस अवसर पर वरीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी विपिन कुमार, बीडीसीओ अनीशा भारती, सिकंदर कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel