[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल निर्वाचक सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई बैठक

निर्वाचक सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई बैठक

0
निर्वाचक सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई बैठक

– राजनीतिक दलों ने कार्यप्रणाली पर जताया संतोष सुपौल. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से नियुक्त निर्वाचक सूची प्रेक्षक अराधना पटनायक ने बुधवार को लहटन चौधरी सभागार में जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों, सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत जारी प्रारूप निर्वाचक सूची पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई. श्रीमती पटनायक ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचक सूची से संबंधित अनुभव, सुझाव एवं शिकायतें जानी. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि सुपौल जिला के सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद समस्त कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांति और पारदर्शिता के साथ संचालित हो रहे हैं. प्रतिनिधियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है, जहां नागरिक अपने नाम जोड़ने, विलोपन या अन्य सुधार के लिए दावा, आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम अभी तक निर्वाचक सूची में नहीं है, उन्हें पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन से जुड़ी कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बताया और आयोग के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया. इस मौके पर एसपी शरथ आरएस, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, राजद के रामनाथ मंडल, भाजपा के अशोक शर्मा, लोजपा के सुनील कुमार, चंदन कुमार, नरेश कुमार राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel