[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल लक्ष्मी पूजा के अवसर पर 18 व 19 को मैया जागरण का होगा आयोजन

लक्ष्मी पूजा के अवसर पर 18 व 19 को मैया जागरण का होगा आयोजन

0
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर 18 व 19 को मैया जागरण का होगा आयोजन

बलुआ बाजार. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के तुलसीपट्टी स्थित वार्ड नंबर 09 में कोजागरा के अवसर पर पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मां लक्ष्मी पूजा कमेटी तुलसीपट्टी की ओर से शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा. पूजा को लेकर मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी , सरस्वती व गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा अर्चना करने आसपास से महिला श्रद्धालु भी पहुंच रही है. मेला में आसपास के मिठाई का दुकान, जेनरल स्टोर, जलेबी सहित अन्य दुकान भी सजने लगी है. बताया गया कि 18 अक्टूबर को डोली सिंह मिथिला म्यूजिकल ग्रुप शिरकत करेगी. वहीं 19 अक्टूबर को भोजपुरी लोक गायक शिवेश मिश्रा, लोक गायिका सलोनी पांडे सहित अन्य कलाकार पहुंच रहे हैं. मेला को सफल बनाने में सभापति रंजीत झा, राजू झा, गौरी शंकर झा, आलोक झा, तारानंद सरदार श्यामानंद मिश्र, अजित झा, मुकेश पाठक, मुकेश झा, संतोष चौधरी, सनोज राय, प्रमोद झा, नीरज झा, चंद्रशेखर झा, मुकेश कुमार, रोहित झा, मोनू झा, निक्कू झा, चंचल झा, सौरभ पाठक आदि जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel