[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से शुरू, घाटों को सुसज्जित करने में जुटे श्रद्धालु

लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से शुरू, घाटों को सुसज्जित करने में जुटे श्रद्धालु

0
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से शुरू, घाटों को सुसज्जित करने में जुटे श्रद्धालु

सुपौल. सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. छठ पर्व को लेकर शहर सहित गांव में घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. घाटों को श्रद्धालु अपने-अपने स्तर से आकर्षक रूप में देने में जुटे हैं. वहीं नगर परिषद क्षेत्र के चिह्नित 47 घाट पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से साफ-सफाई व सजाने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां छठ घाट पर स्वच्छता का स्लोगन दिया जा रहा है. इसके साथ ही प्रशासन सहित जिला निर्वाचन शाखा की ओर से मताधिकार के प्रयोग को लेकर लोगों के जागरूकता के लिए बैनर व पोस्टर चिपकाए गये हैं. आचार संहिता का करना होगा पालन छठ महापर्व के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. लिहाजा छठ व्रतियों को इसका हरहाल में पालन करना होगा. घाट पर चुनाव प्रचार सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी पाबंदी रहेगी. हालांकि श्रद्धालु घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की भी व्यवस्था की है. आसमान पर रहा कद्दू का भाव पर्व शुरूआत से पहले व्रती नहाने के बाद कद्दू भात का सेवन करती है. इस दौरान व्रती लहसून प्याज आदि का भी सेवन नहीं करती है. लिहाजा कद्दू का दाम बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति बिका. जबकि यही कद्दू कल तक 30 से 40 रुपये प्रति के हिसाब से बिका. व्रतियों के सुविधा का रखा जा रहा खास ख्याल : चेयरमैन नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा राघव ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में 47 चिन्हित घाट पर नगर परिषद की ओर से घाटों की साफ-सफाई, रंग रोहन, घाट जाने के लिए रास्ता सहित स्लोगन लिखे जा रहे हैं. व्रतियों के कपड़ा चेंज करने के लिए प्रत्येक घाट पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है. शनिवार की सुबह तक सभी घाटों को सुसज्जित करा दिया जायेगा. ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो. कहा कि खतरनाक व गहरे पानी वाले घाट पर बांस का बेरिकेटिंग भी कराया गया है. जबकि जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel