[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

0
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

सुपौल. महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन योजना अंतर्गत 02 से 12 सितंबर तक चल रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को किशनपुर प्रखंड के किशनपुर उत्तर पंचायत भवन, कुमरगंज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार, बाल विवाह रोकथाम व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित जानकारी देनी थी. कार्यक्रम में बालिकाओं के क्षमता वर्धन और लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, शिक्षा के महत्व और माहवारी स्वच्छता पर जागरूक किया. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक रूपम कुमारी, जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, सलोनी कुमारी, नीतू कुमारी, मो तारिक सिद्दीकी, सुशांत कुमार सहित किशनपुर उत्तर, किशनपुर दक्षिण, मलाढ एवं करेहेया की सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता तथा मध्य विद्यालय कुमरगंज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel