[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल रसोई गैस की किल्लत का असर अब एमडीएम पर, विद्यालयों में भोजन बनाने में हो रही परेशानी

रसोई गैस की किल्लत का असर अब एमडीएम पर, विद्यालयों में भोजन बनाने में हो रही परेशानी

0
रसोई गैस की किल्लत का असर अब एमडीएम पर, विद्यालयों में भोजन बनाने में हो रही परेशानी

जदिया. थाना क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत का असर अब सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना पर भी पड़ने लगा है. गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई विद्यालयों में भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है, जिससे एमडीएम व्यवस्था प्रभावित होने लगी है. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित है. गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है. इसका सीधा असर अब विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन पर भी पड़ रहा है. विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का कहना है कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण भोजन बनाने में परेशानी हो रही है. कई जगहों पर मजबूरी में लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे भोजन तैयार करने में अधिक समय लग रहा है. शिक्षकों का कहना है कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण यदि समय पर भोजन नहीं बन पाया तो इसका असर बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति दोनों पर पड़ सकता है. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की कमी के कारण घरेलू उपभोक्ता भी काफी परेशान हैं. कई जगहों पर सिलिंडर ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायत भी सामने आ रही है. विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि विद्यालयों में एमडीएम योजना सुचारू रूप से संचालित हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel