[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल मछली व्यापारी से 17, 300 रुपये की लूट

मछली व्यापारी से 17, 300 रुपये की लूट

0
मछली व्यापारी से 17, 300 रुपये की लूट

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज- पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर धसन धार पुल के समीप शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आयी. अज्ञात बाइक सवार 3 अपराधियों ने एक मछली व्यापारी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया. उसके पास से 17 हजार 3 सौ रुपये लूट लिये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर वार्ड नंबर 08 निवासी प्रदीप मुखिया घर से मछली खरीदने के लिए पिपरा जा रहे थे. इसी दौरान त्रिवेणीगंज -पिपरा मुख्यमार्ग एनएच 327ई स्थित धसन धार पुल के समीप पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने उस पर लाठी, डंडे प्रहार कर उसके जेब में रखा 17 हजार 300 रुपये लूट कर फरार हो गया. मछली व्यापारी प्रदीप मुखिया ने बताया कि बदमाशों ने पिपरा की ओर से आया और बिना कहे सुने सुनसान जगह पर रोककर हमला कर दिया. सभी अपराधी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे. जो हेलमेट एवं गमछा से अपने चेहरे को ढंक रखा था. जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel